फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sister-in-law and brother-in-law committed suicide by jumping in front of a goods train, police said it was a

Kanpur Dehat: मालगाड़ी के आगे कूदकर भाभी-देवर ने दी जान, पुलिस बोली- मामला प्रेम प्रसंग का, जांच शुरू

Sun, 11 Feb 2024 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 11 Feb 2024 02:32 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर देवर और भाभी ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Sister-in-law and brother-in-law committed suicide by jumping in front of a goods train, police said it was a
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर परजनी ब्लॉक हट के पास शनिवार रात नौ बजे करीब साढ़रामऊ निवासी देवर और भाभी मालगड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी पर मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया।

विज्ञापन

परिजनों से जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के भेजे। परिजनी ब्लॉक हट के खंभा नंबर 1086 के 5/7 के पास अप लाइन पर रात नौ बजे के करीब एक युवक व एक महिला का शव पड़ा मिला। हाल्ट से गुजरी मालगाड़ी के गार्ड ने कंचौसी स्टेशन पर घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

इस पर मौके पर आरपीएफ पहुंची। इसी बीच साढ़रामऊ निवासी विक्रमजीत राजपूत भी मौके पर जा पहुंचे। उसनेदोनों शवों की पहचान की। इसी बीच घटना की जानकारी पर मंगलपुर थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को विक्रमजीत ने बताया कि मृतकों में एक उसका बेटा विकास उर्फ मृदुल (20) है।

दोनों बाइक से घर से निकले थे
वहीं, महिला की शिनाख्त पारिवारिक बहू रीमा देवी (32) पत्नी बदन सिंह राजपूत के रूप में की। बताया कि रात आठ बजे के करीब दोनों बाइक से घर से निकले। जानकारी होने पर वह पीछे से आया था। इधर पुलिस को छानबीन के दौरान क्रासिंग के पास विकास की बाइक खड़ी मिली।

विज्ञापन

घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा बीफार्मा की कानपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले घर आया था। देवर भाभी के मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दिए जाने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग जा पहुंचे। मौके पर चर्चा रही कि दोनों में कुछ दिनों से नजदीकियां हो गईं थीं। थाना प्रभारी मंगलपुर जनार्दन सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है। घटना के सही कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed