फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau Bypoll Result 2024 Traffic will be changed on Naubasta-Hamirpur road appeal to use alternative routes

Sisamau Bypoll Result 2024: नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर बदला रहेगा यातायात, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील

Sat, 23 Nov 2024 07:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Nov 2024 07:42 AM IST
सार

Kanpur News: गल्लामंडी में मतगणना के चलते सेन पश्चिम पारा चौकी से नौबस्ता बंबा तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। डायवर्जन शनिवार रात आठ बजे तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Sisamau Bypoll Result 2024 Traffic will be changed on Naubasta-Hamirpur road appeal to use alternative routes
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर यातायात पुलिस ने नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके साथ ही मतगणना में शामिल होने वाले अधिकारियों, कर्मचारी, एजेंट व मीडियाकर्मियों के लिए पार्किंग स्थल भी चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार गल्लामंडी में मतगणना के चलते सेन पश्चिम पारा चौकी से नौबस्ता बंबा तक नो-व्हीकल जोन रहेगा। डायवर्जन शनिवार रात आठ बजे तक लागू रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने आम जनमानस से अपील की है कि आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएं।

विज्ञापन

भारी व मध्यम वाहनों के लिए डायवर्जन

  • हमीरपुर से नौबस्ता की ओर जाने वाले भारी व मध्यम वाहन घाटमपुर से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन घाटमपुर से चौडगरा (फतेहपुर) होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • नौबस्ता से हमीरपुर को जाने वाले भारी व मध्यम वाहन नौबस्ता से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन रामादेवी से चौडगरा फतेहपुर, घाटमपुर अथवा सचेंडी से किसाननगर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से डायवर्जन

  • नौबस्ता से घाटमपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन शनिवार सुबह पांच बजे से सुबह नौ बजे तक नौबस्ता बंबा से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन वैष्णवी हॉस्पिटल से बाएं सर्विस रोड होते हुए सेन पश्चिम पारा चौकी से अपने गंतव्य को जायेंगे। इसके अलावा नौबस्ता से बर्रा बाईपास (यादव मार्केट) से बाएं मुड़कर सागर पुरी मोड़ अथवा औरियारा होते हुए वाहन अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • घाटमपुर से नौबस्ता-कानपुर को जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन औरियारा, न्यूरी मोड़ से आगे नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन औरियारा न्यूरी मोड से बाएं बर्रा बाईपास से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग

  • मजिस्ट्रेट/अधिकारी/काउंटिंग स्टाफ व मीडिया कर्मियों की पार्किंग, गेट नंबर- दो पर।
  • मतगणना एजेंट बीजेपी के लिए आवास विकास प्लाट सागरपुरी रोड गेट नंबर-तीन के आगे बाएं तरफ।
  • बसपा मतगणना एजेंट के लिए एमपी इंटर कॉलेज गेट नंबर तीन के सामने।
  • सपा मतगणना एजेंट के लिए सागरपुरी मोड़ से मुड़ते ही 50 मीटर आगे बाएं तरफ बीओबी यूपी ग्राहक सेवा केंद्र के सामने ग्राउंड में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed