फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau byelection BJP workers sit on dharna in GIC shout slogans inside the booth BSF chases them away

सीसामऊ उपचुनाव: जीआईसी में धरने पर बैठे भाजपाई, बूथ के अंदर जमकर की नारेबाजी, बीएसएफ ने खदेड़ा…मतदान शुरू

Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: जीआईसी में दोनों पार्टियों के प्रत्याशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर हंगामा किया गया है। माहौल को देखते हुए भारी फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
Sisamau byelection BJP workers sit on dharna in GIC shout slogans inside the booth BSF chases them away
जानकारी देते सुरेश अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज में मतदान के दौरान भाजपा नेता धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता मनोज सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को पुलिस बिना पूछताछ किए अंदर जाने दे रही है। इसके विरोध में वह समर्थकों संग बूथ के अंदर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने फोर्स संग कार्यकर्ताओं को शांत किया। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी नसीम सोलंकी कुछ देर में मौके पर पहुंच गईं। वहां मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। नसीम ने महिलाओं को बुलाकर पोलिंग बूथ के अंदर भेजा।
विज्ञापन

कुछ ही देर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी जीआईसी पहुंचे। उन्हीं पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और वहीं, धरने पर बैठ गए। हालांकि्र बीएसएफ जवानों ने सभी को पोलिंग बूथ से बाहर निकाला और मतदान शुरू कराया। जीआईसी में गहमागहमी का माहौल है, जिसके चलते भारी फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed