Sisamau By-Election: 90 वर्ष से अधिक 546 लोग करेंगे मतदान, फाइनल सूची में 2.71 लाख पहुंची मतदाताओं की संख्या
Kanpur News: सीसामऊ विधानसभा में अचार संहिता की घोषणा से पहले घर-घर सर्वे में वोटर कम हुए थे। उपचुनाव की घोषणा के बाद कैंप लगाकर बढ़े मतदाताओं को वोटर बनाया गया। इसमें 1272 मतदाता बढ़े हैं और मतदाताओं की संख्या 271042 पहुंच गई है।
विस्तार
कानपुर में सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव से पहले मतदाताओं की फाइनल सूची फाइनल हो गई है। लोकसभा चुनाव के समय कुल मतदाताओं की संख्या 271411 थी। जिसमें 1641 मतदाता घटने से मतदाताओं की संख्या 269770 रह गई थी। अब सीसामऊ उपचुनाव नामांकन के बाद जारी हुई फाइनल सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 271042 हो गई है।
इसमें 100 वर्ष से अधिक के 25 और 90 से 99 वर्ष के 521 मतदाता हैं। वहीं पहली बार 2730 मतदाता मतदान करेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर एसीएम तृतीय राम शंकर ने बताया कि अचार संहिता की घोषणा से पहले घर-घर सर्वे में वोटर कम हुए थे। उपचुनाव की घोषणा के बाद कैंप लगाकर बढ़े मतदाताओं को वोटर बनाया गया है। जिसमें 1272 मतदाता बढ़े हैं और मतदाताओं की संख्या 271042 पहुंच गई है।
फाइनल मतदाता सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के 2730 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 1352 व महिला मतदाता 1378 हैं। विधानसभा क्षेत्र में थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या सिर्फ एक है। 100 साल से ऊपर के मतदाता 25 हैं। जिसमें नौ पुरुष व 16 महिलाएं हैं। 90 से 99 वर्ष के बीच में 521 मतदाता हैं। जो 85 प्लस की श्रेणी में हैं और पोस्टल बैलट से मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।
आयु वर्ग पुरुष महिला थर्ड जेंडर
18-19 1352 1378 00
20-29 20753 18769 01
30-39 35427 32180 00
40-49 34143 28908 00
50-59 26780 22041 00
60-69 15583 14682 00
70-79 7587 7178 00
80-89 1893 1841 00
90-99 241 280 00
100-109 9 16 00