{"_id":"675dc9654a71d0b7660f8bdf","slug":"sir-the-road-has-been-captured-get-the-measurement-done-etawa-news-c-216-1-etw1002-119122-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: साहब चकरोड पर कर लिया है कब्जा, कराएं पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: साहब चकरोड पर कर लिया है कब्जा, कराएं पैमाइश
विज्ञापन
बकेवर। थाने में आयोजित समाधान दिवस में किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर उप निरीक्षण ने ही शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
बकेवर थाने में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम गोपियापुर की नीलू देवी ने दिये शिकायती पत्र में बताया है कि उसने गांव में ही एक जगह खरीदी थी जिस पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा नहीं करने दे रहे है। ग्राम पृथ्वीरामपुर के राधाकृष्ण ने दिये शिकायत पत्र में बताया कि उनके खेतों के लिये गए चकरोड पर गांव के ही लोगो ने कब्जा कर लिया है।
पैमाइश कराकर चकरोड को कब्जा मुक्त कराया जाए। ग्राम प्रधान कुशगंवा अहिरान राजेश कुमार ने दिये शिकायती पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत की जगह पर बना अंत्येष्टि स्थल की जमीन का सीमांकन करा कर कब्जा मुक्त कराया जाय। ग्राम भरईपुर के धर्मेंद्र कुमार कुछ लोगों पर मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया।
विज्ञापन
गांव व्यासपुर के श्याम बाबू ने दिये शिकायत में बताया है कि गांव के ही लोगों ने आम रास्ते को बंद कर लिया है जिससे उनके आने जाने के लिये रास्ता नहीं है। निवाड़ी कला कन्हैया लाल ने बताया कि उनका चक शामिल खाते में है जिसमें कई खातेदार है परिवार के लोग खेत जोतने व बोने नही दे रहे है। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से कानूनगो अनिल कुमार, लेखपाल मनोज कुमार श्रीवास्तव, सुधीर चतुर्वेदी, प्रवीन कुमार, किशन कुमार, राहुल गोयल व अजीत कुमार मौजूद रहे।
जसवंतनगर। थाना परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। समाधान दिवस में तहसीलदार दिलीप कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। थाने में तीन लोग शिकायत लेकर पहुंचे जिसमें से दो को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। सभी शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित थीं। इनमें से एक शिकायत के समाधान के लिए टीम बनाकर लेखपाल को निस्तारण का निर्देश दिया गया।