फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, please save my son, he is not opening the door...

Kanpur News: साहब बेटे को बचा लो, नहीं खोल रहा दरवाजा...

Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sir, please save my son, he is not opening the door...
राजपुर। कस्बा की चौकी में बुधवार को बदहवास हालत में भागते हुए एक महिला पहुंची। चिल्लाते हुए बोली कि साहब बेटे को बचा लो। वह कमरे में बंद है और फंदे पर लटक कर जान देने वाला है। इतना सुनते ही चौकी में बैठे पुलिस कर्मी सन्न रह गए। तुरंत महिला को साथ लेकर उनके घर पहुंचे। सिपाही ने युवक को समझाकर दरवाजा खुलवाया और उसे कमरे से बाहर निकाला। पुलिस की सतर्कता से युवक की जान बच गई।
विज्ञापन

कस्बे के कन्हैया नगर निवासी रीता देवी बुधवार की सुबह दस बजे रोते हुए राजपुर चौकी पहुंची। बताया कि बेटे ने खाना मिलने में देरी होने से नाराज होकर कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर ली है। फंदा लगाकर जान देने की बात कर रहा है। इतना सुनते ही चौकी में तैनात सिपाही अमित कुमार महिला के साथ तुरंत उनके घर पहुंचे। नाराज बेटे को समझाकर दरवाजा खुलवाया। जैसे ही बेटा बाहर निकला मां ने रोती-बिलखते हुए उसे गले लगा लिया। रीता ने बताया कि पति की काफी समय पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। इकलौते बेटे सुशील के साथ रहती है। थानाध्यक्ष कालीचरन ने बताया कि युवक को थाने में बुलाकर समझाकर घर भेज दिया गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed