{"_id":"5b6d80c54f1c1bb15c8b77c4","slug":"singing-and-dancing-audition-in-amar-ujala","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आप में भी है सिंगिंग और डांसिंग का हुनर तो 'अमर उजाला कानपुर' आपको दे रहा है एक सुनहरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप में भी है सिंगिंग और डांसिंग का हुनर तो 'अमर उजाला कानपुर' आपको दे रहा है एक सुनहरा मौका
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 10 Aug 2018 06:14 PM IST
विज्ञापन
सिंगिंग और डांसिंग ऑडिशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप में भी है सिंगिग और डांसिंग का हुनर तो अमर उजाला आपको दे रहा है अपने टैलेंट को पेश करने का सुनहरा मौका। अमर उजाला, कानपुर के फजलगंज स्थित कार्यालय में 12 अगस्त को सिंगिंग और डांसिंग ऑडिशन का आयोजन किया जा रहा है।
अमर उजाला कानपुर और जिला प्रशासन की ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली में शामिल होकर आप भी देशभक्ति के रंग में सराबोर हो जाइए। यह आयोजन शहर के हर वर्ग को उनकी रुचि के मुताबिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मंच उपलब्ध करवाता है। यदि आपमें लिखने का हुनर है तो स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। फिर क्या छोटा, क्या बड़ा। इसी तरह यदि आपको नाचने, गाने में रुचि है तो देरी किस बात की, आज ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं। अपनी काबिलियत से ढेरों इनाम जीतें। 25 शब्दों में भेजना है स्लोगन
स्लोगन देशभक्ति थीम पर अधिकतम 25 शब्दों में होना चाहिए। इसे 15 अगस्त तक अमर उजाला कार्यालय फजलगंज के पते पर भेजना है। छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। श्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन श्रेष्ठ झांकियों को मिलेगा पुरस्कार
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहरभर में रैली निकाली जाएगी। इसमें हर साल सैकड़ों की संख्या में झांकियां शामिल होती हैं। इस बार आप भी मनमोहक झांकी बनाएं और इनाम जीतें। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली झांकियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत करने के साथ ही रैली में शामिल हुईं सभी झांकियों को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9307911933, 9335031193 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
पेंटिंग में दीजिए पर्यावरण बचाने का संदेश
स्कूली छात्र-छात्राएं प्रदूषण मुक्त शहर की पेंटिंग बनाकर पुरस्कार जीत सकते हैं। सर्वश्रेष्ठ तीन पेंटिंग को अखबार में प्रकाशित भी किया जाएगा। पेंटिंग प्रतियोगिता में इस बार की थीम है पॉलिथीन मुक्त कानपुर और पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है, जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र-छात्राएं और दूसरा सीनियर वर्ग जिसमें सातवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गईं सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। टॉप तीन को पुरस्कृत किया जाएगा और तीन को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

बनें आजादी के नायक
सिंगिंग और डांसिंग ऑडिशन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से आठ साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन वाट्सएप के जरिये किया जाएगा। मैसेज के लिए MTP FANCY कैरेक्टर, नाम, उम्र, माता या पिता का नाम, मोबाइल नंबर आदि सूचनाएं 12 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9307911933 पर भेज दें। इसमें सर्वश्रेष्ठ तीन विजेताओं और सात अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता 13 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगी।
अपार्टमेंट और चौराहा सजाएं
यदि आप अपार्टमेंट के बाशिंदें हैं तो अपने रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्लूए) से संपर्क करके पूरे अपार्टमेंट सजा सकते हैं। सजावट वाले अपार्टमेंट को अमर उजाला की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह शहरवासी अपने मोहल्ले के चौराहे को सजाकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9140856218 पर संपर्क करें। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त की शाम को अपने अपार्टमेंट या चौराहे की सजावट वाली फोटो 9307911933 पर वाट्सएप कर दें।
डांस एवं सिंगिंग प्रतियोगिता
इसमें सोलो एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता होगी। ग्रुप डांस में कम से कम दो और अधिकतम आठ सदस्यों का ग्रुप हिस्सा ले सकता है। डांस की थीम देशभक्ति पर आधारित होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए MTP DANCE नाम, उम्र, मोबाइल नंबर और डांस का वीडियो 10 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर भेज दें। सिंगिंग प्रतियोगिता के लिए MTP SINGING लिखकर अपना नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, सिंगिंग का ऑडियो 10 अगस्त तक मोबाइल नंबर 9335031193 पर भेजें। चुने गए प्रतिभागियों को अमर उजाला की ओर से सूचित किया जाएगा। फाइनल के लिए प्रतिभागी अपना गाना पेन ड्राइव में लेकर आएं। फिनाले 14 अगस्त को लाजपत भवन मोतीझील में होगा। दोनों ही वर्ग में श्रेष्ठ तीन विजेताओं को पुस्कृत किया जाएगा।
फूड अवार्ड
इसमें शहर के 10 फूड एक्सपर्ट और शेफ को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 अगस्त को लाजपत भवन में होगा।
अमर उजाला ब्रेवरी अवार्ड
इस अवार्ड में जिन लोगों ने बहादुरी का परिचय दिया है उन्हें अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अगस्त को लाजपत भवन, मोतीझील में होगा।