Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Silver has become cheaper by 5,000 rupees, and gold by 3,300 rupees.

Kanpur News: चांदी पांच हजार रुपये तो सोना 3300 रुपये हुआ सस्ता

Sun, 01 Nov 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Silver has become cheaper by 5,000 rupees, and gold by 3,300 rupees.
कानपुर। सोने-चांदी की कीमतों में शनिवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में प्रति किलो पांच हजार रुपये और सोने में प्रति 10 ग्राम 3300 रुपये की कमी आई। इसके बाद चांदी का भाव घटकर 1,85,000 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को चांदी 1,90,000 रुपये और सोना 1,44,500 रुपये में था। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल, कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चांदी 1,97,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह दो दिनों में दोनों धातुओं के भाव में बड़ी कमी आई है। कीमतें गिरने से ग्राहकों में खुशी है, जबकि निवेशकों और कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed