फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Silver coins found in the rubble on the banks of river Chandrawal

हमीरपुर: चंद्रावल नदी के किनारे मलबे में मिले चांदी के सिक्के, फोटो वायरल

Tue, 11 Jan 2022 12:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 11 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

पुलिस का कहना है कि कुछ ग्रामीण जरूर मलबे की खोदाई कर रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया है। सिक्के पाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। सिक्कों की सिर्फ तस्वीर ही सोशल मीडिया में वायरल हुई है।

विज्ञापन
Silver coins found in the rubble on the banks of river Chandrawal
ब्रिटिश कालीन चांदी का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के मौदहा में मलबे से चांदी के सिक्के मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन न तो सिक्के मिले और न ही उन्हें पाने वाला युवक ही हाथ लगा। पुलिस का कहना है कि कुछ ग्रामीण जरूर मलबे की खोदाई कर रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया है।
विज्ञापन


सिक्के पाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। सिक्कों की सिर्फ तस्वीर ही सोशल मीडिया में वायरल हुई है। बता दें कि नरायच के निकट बह रही चंद्रावल नदी के पास ही ब्रिटिश काल जमाने का एक जर्जर डाक बंगला है।
विज्ञापन


डाक बंगले के सामने हाल में ही किसी के पुराने घर की खोदाई होने के बाद उसका मलबा डाल दिया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को बारिश का पानी मलबे के ऊपर से बहने के कारण चांदी के सिक्के दिखाई देने लगे। इस पर बंगले के सामने ही रहने वाले एक व्यक्ति ने लोगों की नजर बचाकर सिक्के उठाने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कुछ ग्रामीणों ने उसे सिक्के बटोरते देखा तो पूरे गांव में खबर फैल गई। फिर क्या था, कई ग्रामीण कुदाली फावड़ा लेकर वहां पहुंच व सिक्कों की तलाश में खोदाई करने लगे। नदी किनारे भीड़ एकत्र होन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणों को मलबे से दूर किया। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि जिस व्यक्ति को सिक्के मिलने की बात की जा रही है, उसका कुछ पता नहीं चला है। तलाश की जा रही है। फिलहाल वायरल सिक्कों की तस्वीर की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed