{"_id":"6967df45dbedb0254d0d467e","slug":"signs-of-the-cold-returning-the-chill-will-intensify-from-the-17th-and-fog-will-prevail-kanpur-news-c-214-1-knj1008-143196-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ठंड वापसी के संकेत, 17 से बढ़ेगी गलन, कोहरे का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ठंड वापसी के संकेत, 17 से बढ़ेगी गलन, कोहरे का प्रकोप
विज्ञापन
कन्नौज। पांच दिनों से खिली तेज धूप से लोगों को गलन भरी ठंड से बुधवार को कुछ राहत मिली है। यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 जनवरी के बाद मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इससे घने कोहरे और शीतलहर के साथ ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। जिले समेत आसपास के जनपदों में भी शीतलहर का प्रभाव दिखाई देगा।
इत्रनगरी में दिनभर आसमान साफ रहा और अच्छी धूप खिली। इस कारण अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम छह रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में हिमालयी क्षेत्र से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ जिले को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं कर रहा है, लेकिन वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में सुबह और देर रात कोहरे की तीव्रता में वृद्धि हो सकती है। इससे दृश्यता प्रभावित होगी और सर्दी का प्रभाव बढ़ जाएगा। अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी।
किसानों को मिली राहत, फसलों में सुधार की उम्मीद
धूप से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौटी है। लंबे समय तक नमी और धूप की कमी के कारण दलहनी व तिलहनी फसलों में कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ गया था। सरसों, मटर, चना और अरहर जैसी फसलों में माहू और सुंडी लगने की समस्या से किसान काफी चिंतित थे। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया के अनुसार, धूप निकलने से कीट-पतंगों की सक्रियता कम होगी, जिससे फसलों की सेहत में सुधार आएगा और किसानों को राहत मिलेगी।