फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shyama Prasad's deeds discussed on Martyrdom Day

Kanpur News: बलिदान दिवस में श्यामा प्रसाद के कृतित्व पर की चर्चा

Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad's deeds discussed on Martyrdom Day
संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्य अतिथि दिनेश बाजपेई व अन्य।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
कानपुर। जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को भाजपा की सभी इकाइयों की ओर से अलग-अलग स्थानों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सभी जगहों डाॅ. मुखर्जी के कृतित्व और व्यक्तित्व को लेकर चर्चा की गई।

आजाद नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में उत्तर जिला इकाई के कार्यक्रम में पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि श्याम प्रसाद मुखर्जी एक कुशल शिक्षाविद्, प्रखर वक्ता और राजनेता थे। 33 वर्ष की अल्प आयु में वह कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बन गए थे। फिर हिंदू महासभा के अध्यक्ष बने। वह 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्य बनकर उसके अध्यक्ष बने और 1952 के आम चुनाव में तीन सीटें जीतीं।
विज्ञापन


संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने की। यहां पर अवधेश सोनकर संतोष शुक्ला, जितेंद्र विश्वकर्मा, अनुराग शर्मा, उमेश निगम, अरुण पाल, जनमेजय सिंह, शिवांग मिश्रा आदि रहे। दक्षिण जिला इकाई की संगोष्ठी फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, विधायक महेश त्रिवेदी व रघुनंदन सिंह भदौरिया ने डाॅ. मुखर्जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की। अतिथियों ने कहा डाॅ. मुखर्जी ने जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर सत्याग्रह के लिए अभियान प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल किशोर दीक्षित, पूर्व सांसद आसकरण शंखवार, दीपांकर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव शुक्ला, विनोद शुक्ला, विनोद मिश्रा, रीता शास्त्री, विजया तिवारी,पुष्पा तिवारी, गणेश शुक्ला, पंकज गुप्ता, राजन चौहान, अर्चना आर्या, अनुराग शुक्ला सहित कई लोग माैजूद रहे। इसी तरह ग्रामीण इकाई जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान की अध्यक्षता में डाॅ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed