{"_id":"6ae7946d27b7ffd930022461","slug":"shuttering-worth-rs-4061-lakh-of-former-mps-son-was-snatched-kanpur-news-c-362-1-ka11011-159976-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पूर्व सांसद के बेटे की 40.61 लाख की शटरिंग हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पूर्व सांसद के बेटे की 40.61 लाख की शटरिंग हड़पी
विज्ञापन
कानपुर। पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी के बेटे और एसएम इन्फ्रा फर्म के पार्टनर अनूप पचौरी की फर्म से किराये पर ली गई 40.61 लाख कीमत की शटरिंग हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि प्रयागराज के हंडिया में निर्माण कार्य के लिए किराये पर ली गई शटरिंग बेच दी गई। मामले में सक्सेना कारपोरेशन के प्रोपराइटर चंद्र प्रकाश और उसके अधिकृत प्रतिनिधि सुजीत प्रताप सिंह के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
काकादेव के नवीननगर निवासी अनूप पचौरी ने पुलिस को बताया कि फर्म लोहे की स्कैफोल्डिंग और शटरिंग का सामान किराये पर देने का काम करती है। फरवरी 2026 में सक्सेना कारपोरेशन के प्रोपराइटर चंद्र प्रकाश और उनके अधिकृत प्रतिनिधि सुजीत प्रताप सिंह ने फर्म से संपर्क किया था। दोनों ने बताया कि प्रयागराज के हंडिया में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए माल की जरूरत है।
इसी साल 10 मार्च को दोनों फर्मों के बीच किराये का अनुबंध हुआ। 19 मार्च और 18 अप्रैल को दो चरणों में 40 लाख 61 हजार 720 रुपये कीमत का सामान हंडिया में बताए गए पते पर भेजा गया। आरोप है कि मई में किराया न मिलने पर उन्होंने दोनों से संपर्क किया। लगातार टालमटोल होने पर उन्होंने हंडिया की साइट पर जाकर पड़ताल की। वहां फर्म का सामान नहीं मिला। सामान किसी तीसरे व्यक्ति को बेचने की जानकारी मिली। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।