फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: More than 50 illegal constructions of raw concrete were demolished by JCB

Shuklaganj: जेसीबी से ढहाए गए 50 से ज्यादा कच्चे पक्के अवैध निर्माण, नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

Thu, 26 Dec 2024 10:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 26 Dec 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: More than 50 illegal constructions of raw concrete were demolished by JCB
नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
गंगाघाट नगर पालिका ने गुरुवार को तिकुनिया पार्क रेलवे क्रॉसिंग ढाल से सब्जी मंडी बाला जी गली मोड़ तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान लगभग 50 से ज्यादा कच्चे पक्के अवैध निर्माण जेसीबी से ध्वस्त कराए गए। अभियान के दौरान कब्जा करने वालों और पालिका ईओ में नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में किसी की नहीं चली।
विज्ञापन




गुरुवार को दोपहर 2:30 बजे पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। ईओ ने बताया कि पालिका की ओर से दो बार मुनादी कराई जा चुकी थी। इसके बाद भी लोग अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे। इसके चलते तिकुनिया पार्क रेलवे क्रॉसिंग ढाल से सब्जी मंडी बाला जी गली के मोड़ तक सड़क के एक छोर का अतिक्रमण हटाया गया। 50 से अधिक कच्चे पक्के अवैध निर्माण जेसीबी से ढहाए गए। कुछ लोग अपना समान नहीं हटा रहे थे, जिसे जब्त करने की कार्रवाई की गई। अभियान पुन: चलाकर बाकी अतिक्रमण हटाया जाएगा। मालूम हो कि बीते दिनों मुनादी कराने के बाद भी पालिका प्रशासन के अतिक्रमण न हटाने के बाबत अमर उजाला ने प्रमुखता से छापा था। खबर को संज्ञान लेकर गुरुवार को यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed