{"_id":"676d8962f8a4c3212f0fc03a","slug":"shuklaganj-approval-received-for-pony-road-widening-5-84-crores-allocated-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shuklaganj: पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए मिली मंजूरी, 5.84 करोड़ आवंटित, दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shuklaganj: पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए मिली मंजूरी, 5.84 करोड़ आवंटित, दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत
Thu, 26 Dec 2024 10:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:23 PM IST
सार
Shuklaganj News: 11.68 करोड़ की लागत से 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। नाली और फुटपाथ भी बनेगा।
विज्ञापन
पोनी रोड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोनी रोड पर जाम की समस्या झेलने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पोनी रोड चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को उन्नाव पीडब्ल्यूडी को शासन से मंजूरी मिल गई है। साथ ही विभाग को पांच करोड़ 84 लाख छह हजार रुपये की पहली किस्त आवंटित कर दी गई है। 11.68 करोड़ की लागत से 6.440 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नाली और फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
पोनी रोड संकरा होने से अरसे से लोग जमा की समस्या झेल रहे हैं। सड़क चौड़ीकरण की कवायद काफी दिनों से हो रही थी, गुरुवार को इसकी मंजूरी मिल गई। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि शासनादेश मिल गया है। खाते में पांच करोड़ 84 लाख छह हजार रुपये की पहली किस्त आ गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा, प्रक्रिया पूरी होने में अभी एक माह लगेंगे।
उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण में नाली की चौड़ाई डेढ़ फीट और गहराई दो फीट होगी, जबकि एक मीटर चौड़ा फुटपाथ होगा। सड़क का निर्माण पोनी तिराहा से शुरू होकर पोनी गांव से आजाद मार्ग तक होगा, जो 6.440 किलोमीटर लंबा होगा और जाजमऊ हाइवे लिंक मार्ग से जोड़ा जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि सड़क की चौड़ाइ साढ़े पांच मीटर रखी गई है, जबकि पहले साढ़े सात मीटर थी और टू लेन बनना था लेकिन अब डेढ़ लेन ही सड़क बनेगी। सड़क के दोनों छोर पर रोशनी के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजा जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि पोनीरोड मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय ने नगर विकास मंत्री को नौ अक्तूबर को पत्र लिख कर मांग उठाई थी। वहीं, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर सड़क का जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने को पत्र लिखा था।
दो लाख की आबादी को मिलेगी राहत
पोनी रोड चौड़ी होने से नगर क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर, ब्रह्म नगर, शक्ति नगर, प्रेम नगर, अहमद नगर, रहमत नगर, बिंदानगर, परमसुखखेड़ा, डाकतार कालोनी, अवधपुरी, रामनगर, पोनीरोड मुख्य मार्ग, गांधी नगर, नाथूखेड़ा, कंचन नगर, रविदास नगर, मनोहर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम निहालखेड़ा, बदुआखेड़ा, पोनी, मझरा पीपरखेड़ा, डेरा वाला पीपरखेड़ा, गजियाखेड़ा के रहने वाली दो लाख आबादी को राहत मिलेगी।