{"_id":"68d30bf6d40f203728020247","slug":"shubhs-performance-takes-the-campus-team-to-the-iit-semifinals-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131858-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शुभ के खेल से कैंपस आईआईटी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शुभ के खेल से कैंपस आईआईटी सेमीफाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग जूनियर डिवीजन का क्वार्टर फाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें शुभ यादव के हरफनमौला खेल से कैंपस आईआईटी ने राष्ट्रीय यूथ क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आईआईटी मैदान पर खेले गए मैच में राष्ट्रीय यूथ क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 86 रन ही बना सकी। टीम से वैदिक दीक्षित व रिषभ गुप्ता ने 18-18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में शुभ यादव ने तीन, सौरभ शर्मा व अभिषेक यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।
वहीं कैंपस आईआईटी ने 11.1 ओवर में दो विकेट पर 87 रन बनाकर मैच जीता। इसमें शुभ यादव ने 54 और अर्नव कुलकर्णी ने 16 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वैदिक दीक्षित व अभिनव यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। शुभ यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।