फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam Attack We will destroy terrorism CM Yogi said this attack is cruel gruesome and cowardly

Pahalgam Attack: 'हमें कड़ा बदला चाहिए...', सीएम से मिलकर फूट-फूटकर रोई ऐशान्या; मुख्यमंत्री से की ये मांग

Thu, 24 Apr 2025 02:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Apr 2025 02:51 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। हाथीपुर गांव स्थित घर से ड्योढ़ी घाट शव जाएगा। वहीं, सीएम योगी ने शोकाकुल परिजनों से मिलने

विज्ञापन
Pahalgam Attack We will destroy terrorism CM Yogi said this attack is cruel gruesome and cowardly
सीएम योगी से बात करती ऐशान्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहलगाम हमले में आतंकियों की गोली का शिकार हुए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर मुख्यमंत्री योगी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी।उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया। इस दौरान सीए योगी शुभम की पत्नी ऐशान्या से मिले। ऐशान्या सीएम योगी से मिलकर फूट-फूटकर रोई। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से कड़ा बदला लेने की मांग की। इस पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार पर भरोसा रखिए। 

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब दस बजे मुख्यमंत्री योगी शुभम के घर पहुंचे है। सीएम योगी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हमले में कानपुर का एक युवा भी शिकार हुआ है। यहां के एक नौजवान शुभम द्विवेदी की मौत हुई है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर देंगे। पहलगाम का आतंकी हमला एक क्रूर, वीभत्स और कायराना है। न केवल देश, बल्कि दुनियाभर ने इसकी निंदा की है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि यह घटना बताती है कि आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है। धर्म और जाति पूछकर बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ा गया है। ये बात कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। भारत में यह कतई स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार की जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है वह प्रभावी तरीके से इसके खिलाफ कदम उठाएगी। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) की मीटिंग में कड़े फैसले लिए गए हैं। मैंने शुभम के परिवार से मुलाकात की है, मैंने कल उनके पिता से बात की थी।

सीएम योगी ने कहा कि कल ही उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा है, शुभम का परिवार दुखी है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। पूरा देश इस घड़ी में उनके साथ खड़ा हुआ है। हिंदू मां और बहनों के साथ जो बर्बरता की गई है। उसी प्रकार आतंकियों और उनके आकाओं को इसकी सजा जरूर मिलेगी। हम इस परिवार के साथ खड़े हैं। याद रखना यह डबल इंजन की सरकार है जो इस मामले में किसी तरह का समझौता नहीं करती है।
 

पिता बोले- दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए
शुभम के पिता ने सीएम से रोते हुए कहा दरिंदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कीजिए। हाथ जोड़कर कह रहे थे कि ऐसा सबक सिखाएं, जिससे कोई ऐसा करने की ना सोचे। वहीं, शुभम की पत्नी ने सीएम के सामने पूरी घटना सुनाई, कब कैसे क्या-क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed