फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shriram Madhuryam Sugar will improve health, sugar will not increase, also prevent eye and skin diseases

UP: श्रीराम माधुर्यम चीनी से सुधरेगी सेहत...नहीं बढ़ेगी शुगर, नेत्र और त्वचा की बीमारियों से भी होगा बचाव

Sun, 21 Jan 2024 11:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Jan 2024 11:48 AM IST
सार

Kanpur News: एनएसआई में प्रोफेसर नरेंद्र मोहन के निर्देशन में शुगर टेक्नोलॉजी की सीनियर रिसर्च फेलो अनुष्का अग्रवाल ने श्रीराम माधुर्यम चीनी तैयार की है। अनुष्का ने बताया कि लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) में ब्लड शुगर का स्तर बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। व्यक्ति को लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसके अलावा कैलोरी भी कम होती है।

विज्ञापन
Shriram Madhuryam Sugar will improve health, sugar will not increase, also prevent eye and skin diseases
श्रीराम माधुर्यम चीनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) की श्रीराम माधुर्यम चीनी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। इसके साथ ही सेहत भी बनेगी। यह चीनी विटामिन ए से भरपूर है। हाल ही में इस हेल्थ बूस्टर शुगर को इंस्टीट्यूट ने विकसित किया है।

विज्ञापन

अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर इस लो कैलोरी, लो जीआई और विटामिन ए वाली लिक्विड शुगर का नामकरण भगवान श्रीराम के नाम पर किया गया है। डायबिटीज, मोटापा और दूसरे रोगों के फैलाव को देखते हुए इस लिक्विड चीनी की बाजार में बहुत मांग है।
विज्ञापन

इसके इस्तेमाल से विटामिन ए की कमी से होने वाले नेत्र रोग रतौंधी, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों से भी बचाव होगा। एनएसआई के निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन के निर्देशन में शुगर टेक्नोलॉजी की सीनियर रिसर्च फेलो अनुष्का अग्रवाल कनौडिया ने लो कैलोरी, लो जीआई और विटामिन ए वाली लिक्विड चीनी का नुस्खा तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस चीनी में कैलोरी बहुत कम है
इसे तैयार करने के लिए पांच साल शोध कार्य किया गया। एनएसआई ने इसी महीने जनवरी में इसे लांच किया है। प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि इस चीनी में कैलोरी बहुत कम है। इसके साथ ही इसके खाने पर ब्लड शुगर लेवल की बढ़त पर बहुत कम असर पड़ेगा। इसे विटामिन ए से फोर्टिफाइड कर दिया गया है।

श्रीराम पर किया गया है नामकरण
इसका नामकरण श्रीराम पर किया गया है। सीनियर रिसर्च फेलो अनुष्का ने बताया कि लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) में ब्लड शुगर का स्तर बहुत धीरे-धीरे बढ़ता है। व्यक्ति को लंबे समय तक पेट भरा-भरा महसूस होता है। इसके अलावा कैलोरी भी कम होती है। आम चीनी की तरह इसके इस्तेमाल से एकदम से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा। विटामिन युक्त होने के कारण हेल्थ बूस्टर की तरह काम करेगी।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने अपने नव विकसित उत्पाद को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित करते हुए उसका नाम श्रीराम माधुर्यम रखा है। यह एक विशिष्ट शुगर है जो कई वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित की गई है। यह भगवान श्रीराम के आशीर्वाद का ही फल है कि हम विभिन्न खूबियों से युक्त इस पोषण युक्त चीनी को इस ऐतिहासिक अवसर पर तैयार कर पाए हैं।  -प्रोफेसर नरेंद्र मोहन, निदेशक नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed