{"_id":"5b88399342c792466a5069b5","slug":"shriram-group-of-company-cheated-crores-of-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"''पैसा डबल'' लालच देकर करोड़ों रुपये लेकर भागी कंपनी, आप भी रहें सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''पैसा डबल'' लालच देकर करोड़ों रुपये लेकर भागी कंपनी, आप भी रहें सतर्क
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में संचालित ‘श्रीराम ग्रुप ऑफ कंपनी’ खाता धारकों का करोड़ों रुपये लेकर भाग गई। नाराज एजेंट ने कंपनी के पांच कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी व रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कंपनी लगभग पांच सालों से जिले में चल रही थी। कंपनी का कार्यालय आदर्श नगर में था। कंपनी के सदस्य पांच साल में धन दोगुना करने के लालच के साथ ही कई प्रकार के फंड व बोनस दिलाने का झांसा एजेंटों को दिए थे। एजेंटों ने आम जनता के करोड़ों रुपये कंपनी में जमा कराए थे। चार दिन से कार्यालय में ताला पड़ा हुआ है। यहां काम करने वाले कर्मचारियों के मोबाइल बंद हैं।

लोगों ने अपने-अपने एजेंटों से संपर्क किया तो पता चला...
डेमो पिक
लोगों ने अपने-अपने एजेंटों से संपर्क किया तो पता चला कि सभी जिलों के कार्यालय के साथ ही नोएडा के मुख्य कार्यालय में ताला लटक रहा है। सोहरामऊ थाना व कसबा निवासी एजेंट अरविंद प्रताप ने भोपाल निवासी कंपनी के मैनेजर संजय सिंह, डायरेक्टर जगजीत मीना, निर्मल तनेरिया, वाइस प्रेसीडेंट दिलीप सिंह व अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि एजेंट की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।