फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shredded notes found on GT Road Highway, SHO said investigation will reveal who threw them and why

Kanpur: जीटी रोड हाईवे पर मिली नोटों की कतरन, थानाध्यक्ष बोले- जांच से पता चलेगा, किसने और क्यों फेंकी

Fri, 26 Jul 2024 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Jul 2024 02:21 PM IST
सार

Kanpur News: पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में पाया कि 100, 200, 500 रुपये के नोटों की कतरन ढेर में हैं। मामले की जांच की जा रही है कि रात में उक्त नोटों की कतरन, किसने फेंकी और क्यों फेंकी।

विज्ञापन
Shredded notes found on GT Road Highway, SHO said investigation will reveal who threw them and why
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र में मेदुआ गांव के सामने जीटी रोड हाईवे पर अंडरपास के पास शुक्रवार को कई कुंतल नोटों की कतरन पड़ी मिली। घटना की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नोटों की कतरन देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने नमूने लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया है। जानकारी के अनुसार, अरौल थाना क्षेत्र के मेदुआ गांव के समीप से ही जीटी रोड हाईवे गुजरा हुआ है। मेदुआ अंडरपास के पास शुक्रवार सुबह राहगीर कई कुंतल नोटों की कतरन देखकर सन रह गए।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल में पाया कि 100, 200, 500 रुपये के नोटों की कतरन ढेर में हैं। मामले की जांच की जा रही है कि रात में उक्त नोटों की कतरन, किसने फेंकी और क्यों फेंकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed