फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   showing sister dead brother took her land

कागज पर 'खून का कत्ल', लालची भाई ने बहन के साथ किया बड़ा धोखा, बाप को भी न बख्शा

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
showing sister dead brother took her land
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में पिता की मौत के बाद बहन को मृत दिखा बड़े भाई ने जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। इसके बाद पिता के फंड का पैसा निकालकर नौकरी भी हथिया ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने प्रमुख सचिव सहित अन्य अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। जिसमें भाई और लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पत्योरा गांव के मजरा मलिहातालाब निवासी अनारकली पुत्री जालिम निषाद ने बताया उसके पिता रेलवे विभाग में कार्यरत थे। वर्ष 2004 में उनकी मौत हो गई थी। बताया वह दो बहन व दो भाई हैं। बड़ी बहन की शादी पिता ने की थी। पिता की मौत के समय दो भाई-बहन नाबालिग थे। जिसका फायदा उठाते हुए बड़े भाई अशोक कुमार ने पिता का फंड निकाल लिया।
विज्ञापन

बताया कि अगर पिता की मृत्यु के पश्चात लड़की अविवाहित है तो ...

showing sister dead brother took her land
डेमो पिक
इसके बाद पूर्व में लेखपाल रहे राधेश्याम से साठगांठ कर खतौनी अपने नाम करा ली और मौजूदा लेखपाल घनश्याम से मिलकर 11 मई को उसे मृत दिखाकर साढ़े तीन बीघा जमीन हड़प कर ली। जबकि वह पूर्ण स्वस्थ एवं जीवित है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि निकाली गई परिवार रजिस्टर की प्रतिलिपि में अनारकली पुत्री अशोक निषाद दर्ज कराया गया है। बताया वर्ष 2017 में उसकी शादी हुई है। उसे अभी इस विषय में जानकारी हुई है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कीे मांग की है। 

इस बारे में लेखपाल घनश्याम ने कहा जालिम निषाद की मौत बाद चल व अचल संपत्ति पर बेटी का भी अधिकार होता है। बेटी की शादी होने के बाद लड़की का नाम काटकर जो मुख्य वारिस होते हैं उनका नाम दर्ज कर दिया जाता है। मृतक गलती से खतौनी में दर्ज हो गया है। जिसमें सुधार किया जा रहा है।

बताया कि अगर पिता की मृत्यु के पश्चात लड़की अविवाहित है तो ...

ग्राम विकास अधिकारी बलजीत कुमार ने बताया उन्होंने अभी चार्ज लिया है। परिवार रजिस्टर में जो दर्ज है। उसकी नकल बनाकर दी है। जांच कर जानकारी की जाएगी। एसडीएम सदर अजीत परेश ने बताया कि अगर पिता की मृत्यु के पश्चात लड़की अविवाहित है तो उसका नाम पिता की चल अचल संपत्ति में दर्ज होगा। लेकिन लड़की का विवाहित होने पर उसका नाम काट दिया जाता है। मगर मृतक नहीं दर्ज होना चाहिए। यह गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed