फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shot in victory celebration, the young man death

जीत के जश्न में चली गोली, युवक की मौत

Tue, 03 Nov 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूराो, कानपुर देहात Updated Tue, 03 Nov 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की जीत के जश्न में की फायरिंग में थाना क्षेत्र के जोत गांव में एक युवक की मौत हो गई है। जख्मी युवक को निजी डाक्टर के पास ले गए, जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

 स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंची। फायरिंग की बात पर गांव में किसी ने पुष्टि नहीं की। देरशाम पुलिस अधीक्षक सभा राज ने हल्का इंचार्ज सुनील जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गोलीकांड घटना की जांच सीओ रसूलाबाद को दी है। मामले में एसपी ने कहा कि किसी भी दशा में जश्र या जुलूस निकालना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचे एसआई सुनील जोशी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रसूलाबाद प्रथम सीट से सुंदरलाल पांडेय जीते थे। कुछ युवक पटाखा फोड़कर जीत का जश्न मना रहे थे। इसी बीच किसी समर्थक ने फायर कर दिया। जोत गांव के मुकेश (25) पुत्र सुखदेव और रामदत्त (60) पुत्र स्वामी दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने से मुकेश की हालत गंभीर हो गई।

 मुकेश की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन आनन फानन में घायल को कानपुर ले गए। कानपुर पहुंचने से पहले ही मुकेश की मौत हो गई। गांव में युवक की मौत सूचना मिलते ही जीत की खुशियां मातम तब्दील हो गई। गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed