फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shopkeepers should not encroach on the route of Tazia procession

Kanpur News: ताजिया जुलूस के मार्ग पर दुकानदार न करें अतिक्रमण

Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers should not encroach on the route of Tazia procession
जसवंतनगर। मुहर्रम के त्योहार को लेकर सीओे आयुषी सिंह ने बुधवार देर शाम पुलिस बल के साथ ताजिया मार्ग और ईदगाह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रास्ते में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ताजिया जुलूस के मार्ग में किसी प्रकार की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीओ ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ताजियों के गुजरने वाले रास्ते और फुटपाथ पर कोई भी सामान न रखा जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार रास्ते को अतिक्रमण से बाधित करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह, क्राइम निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, सिटी इंचार्ज मनीष कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज महेन्द्र सिंह, आशीष कुमार और कृष्ण कुमार के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल व ताजियादार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीओ ने ईदगाह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed