{"_id":"65aac2e84313621e5809937f","slug":"shopkeeper-selling-chaat-killed-by-stabbing-him-with-sharp-weapon-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-7916-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: धारदार हथियार से वार कर चाट बेचने वाले दुकानदार की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: धारदार हथियार से वार कर चाट बेचने वाले दुकानदार की हत्या
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के रसधान-मदनपुर मार्ग पर चाट बेचने वाले दुकानदार की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खेत में खून से लथपथ शव मिला। जानकारी पर आईजी कानपुर, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस घटना में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
रसधान निवासी दिव्यांग दयाशंकर गुप्ता का बेटा दीपक गुप्ता (30) चाट की ठेला लगाता था। वह गांव - गांव जाकर चाट बेचने का काम करता था। शुक्रवार सुबह दीपक का शव खून से लथपथ हालत में गांव से करीब एक किलो मीटर पहले रसधान-मदनपुर मार्ग पर एक खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख हत्या किए जाने की जानकारी सिकंदरा पुलिस को दी। थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद, सीओ प्रिया सिंह, एएसपी राजेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम बुलाई। इसके कुछ देर बाद एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति भी पहुंचे। मृतक के गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। सड़क पर खून बिखरा था। इससे अनुमान लगाया गया कि सड़क पर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंका गया होगा। तलाशी में मृतक के पास से डेढ़ सौ रुपये भी निकले। घटना स्थल पर तरह - तरह की चर्चाएं रही, किसी ने लूटपाट तो किसी ने हत्या की आशंका जताया। एसपी ने मृतक के पिता से जानकारी की। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह से कोई रंजिश न होने की जानकारी दी। दोपहर बाद आईजी कानपुर जोगेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-- --
परिवार का छिना सहारा बिलखती रही पत्नी
दीपक की हत्या के बाद पिता दयाशंकर व पत्नी कामिनी उर्फ मालती बिलखती रही। परिवार के लोग उसे ढांढस बंधाते रहे। पिता ने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर है। दीपक उसका इकलौता बेटा था। वह चाट की फेरी लगाकर परिवार का गुजर बसर करता था। पिता ने बताया कि उसका एक पांच साल का बेटा नैतिक है। बताया कि दीपक की मां का काफी समय पहले निधन हो गया था।
विज्ञापन
-- -
हत्या करने के बाद ऊपर डाल दी सूखे बाजरे के पौधे
बदमाशों ने हत्या करने के बाद दीपक के शव के ऊपर खेत में जमा करबी (सूखे बाजरे के पौधे) डाल दिए थे। इधर शुक्रवार सुबह जब खेतों की ओर लोग निकले तो दीपक का ठेला खेत में खड़ा मिला। अनहोनी की आशंका पर लोग जब पास पहुंचे तो उसका शव दिखाई दिया। ग्रामीणों के मुताबिक पास में ही एक बिना बेंत (डंडा) लगा हथौड़ा पड़ा मिला था।
-- -
घर न पहुंचने पर अनहोनी की हुई आशंका
घटना स्थल पर रोते बिलखते पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा पास के कई गांव में फेरी लगाने रोज जाता था। सुबह 10 से 11 बजे के बीच घर से निकलता और शाम छह से सात बजे के बीच घर लौट आता था। गुरुवार को बेटा शाम तक नहीं लौटा तो चिंता हुई। उसके पास मोबाइल फोन भी नहीं था। इस पर किसी तरह से संपर्क नहीं हुआ। इधर देर रात तक कुछ पता नहीं चला तो देर रात में ही ठंड से अनहोनी की आशंका मन में हुईं तो सुबह होने पर पुलिस को जानकारी दिए जाने की बात सोची। मगर इससे पहले ही उसे शव मिलने की जानकारी गांव वालों ने दी।