{"_id":"67c033e0e8d2131fd309dad7","slug":"shopkeeper-attacked-with-axe-and-sickle-fir-filed-against-five-people-on-the-complaint-of-the-injured-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: दुकानदार पर कुल्हाड़ी-फरसा से हमला…अस्पताल में भर्ती, घायल की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: दुकानदार पर कुल्हाड़ी-फरसा से हमला…अस्पताल में भर्ती, घायल की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 27 Feb 2025 03:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 27 Feb 2025 03:17 PM IST
सार
Banda News: तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में पूजा अर्चना करने गए दुकानदार को गांव के ही पांच लोगों ने मंदिर से घसीटकर कुल्हाड़ी और फरसा मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के पीछे एक दिन पहले आरोपी के पुत्र द्वारा दुकान से पांच हजार रुपये चुराने का विवाद बताया जा रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी भूरेलाल (56) बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व के चलते सुबह चार बजे के करीब अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था। पूजा करने के दौरान गांव के पप्पू द्विवेदी, बंडल, करिया, राजू और बदलू ने उसे मंदिर से घसीटकर बाहर लाकर कुल्हाड़ी और फरसा से हमला कर दिया। घटना में वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में किया जा रहा है इलाज
घायल भूरे लाल ने बताया कि उसकी किराना की दुकान है। मंगलवार को बदलू के पुत्र छोटा ने दुकान में घुसकर पांच हजार रुपये चुरा लिए थे। इस पर भूरेलाल के पुत्र ने छोटा को दो थप्पड़ भी मार दिए थे। इसी खुन्नस को लेकर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने भूरेलाल को तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन