फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shooter entered in kanpur gangster court with pistol

कानपुर: कोर्ट परिसर में पिस्टल लेकर घुसा शूटर, गैंगस्टर की जमानत पर होनी थी सुनवाई, अफरा-तफरी

Wed, 14 Jul 2021 04:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 14 Jul 2021 04:07 PM IST
सार

बसपा नेता पिंटू सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपितों में महफूज अख्तर भी है और उसपर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है। बुधवार को उसकी जमानत अर्जी पर गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई थी।

विज्ञापन
shooter entered in kanpur gangster court with pistol
कानपुर कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बुधवार की सुबह कचहरी में गैंगस्टर कोर्ट के बाहर हथियारबंद शूटर की मौजूदगी से अफरातफरी मच गई और मौके का फायदा उठाकर शूटर भाग निकला। बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में वादी धर्मेंद्र सिंह व वकील संदीप शुक्ला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए हत्या के लिए शूटर भेजे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बसपा नेता पिंटू सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपितों में महफूज अख्तर भी है और उसपर गैंगस्टर एक्ट का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


बुधवार को उसकी जमानत अर्जी पर गैंगस्टर कोर्ट में सुनवाई थी। इसके चलते पिंटू सेंगर हत्याकांड में वादी धर्मेंद्र सिंह और अधिवक्ता संदीप शुक्ला भी गैंगस्टर कोर्ट में जमानत अर्जी के विरोध में अपना पक्ष रखने जा रहे थे। धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक गैंगस्टर कोर्ट द्वितीय तल पर है और थोड़ा सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जैसे ही वह वकील के साथ गैंगस्टर कोर्ट की गैलरी में पहुंचे तो सामने एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया और उसके कमर में पिस्टल लगी हुई थी। पहले से संशकित वह हत्या के लिए भेजे गए शूटर को लेकर सतर्क हो गए और मोबाइल फोन निकालकर वीडियो बनाने लगे। इसपर फोटो कैमरे में कैद होते देखकर शूटर तेजी के साथ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed