फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav sitting protest in etawah

इटावा में धरने पर बैठे शिवपाल, खबर ने मचाई खलबली, फिर यूं जमा हो गई भीड़

Thu, 04 May 2017 12:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 04 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav sitting protest in etawah
इटावा में धरने पर बैठे शिवपाल यादव
पूर्व केबिनेट मंत्री एवं जसवंतनगर के सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव मंगलवार की शाम इटावा के वैदपुरा थाने में धरने पर बैठ गए है। पूरे इलाके में खलबली मच गई। उनके धरने पर बैठने की खबर मिलते ही बड़ी तादाद में समर्थक थाना परिसर में जमा हो गए।
विज्ञापन

 



 

shivpal yadav sitting protest in etawah
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)

दरअसल, सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ शिवपाल सिंह धरने पर बैठे हैं। शिवपाल सिहं यादव ने पीड़ितों के साथ न्याय एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए थानाध्यक्ष एवं दरोगा को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग की है। 
 

जानकारी के अनुसार ग्राम नगला रेंउजा थाना वैदपुरा निवासी सुधीर कुमार पुत्र बलवीर सिंह इटावा में सुदिति ग्लोबल स्कूल की बस चलाता है। उसका एक भाई विश्राम सिंह सपा सरकार में लेखपाल के पद पर भर्ती हुआ था। बताते हैं कि इसी बात को लेकर गांव को एक दूसरा पक्ष रामविलास, संजू और राजू उससे रंजिश मानने लगे। यह लोग आए दिन उसके साथ झगड़ा फसाद करते थे। वह पुलिस से शिकायत करता तो पुलिस उनकी सुनवाई नहीं करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

shivpal yadav sitting protest in etawah
शिवपाल यादव (फाइल फोटो)

उनका आरोप है कि थाने का दरोगा वीरेंद्र सिंह विपक्षियों से मिला हुआ है। इसलिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। 30 अप्रैल को सुधीर अपने स्कूल की बस लेकर शाम को घर आ रहा था। वैदपुरा चौराहे पर इन्हीं लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह आगे चला तो नगला वरी चौराहे पर फिर पिटाई कर दी। मंगलवार को वह तिरुपति मैरिज होम में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। विपक्षियों ने उसके साथ फिर मारपीट की। वह जब वैदपुरा थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे ही थाने में बैठा लिया।
 

शिवपाल सिंह यादव शाम को क्षेत्र में ही घूम रहे थे। उन्हें मामले की जानकारी दी गई। वे तुरंत वैदपुरा थाने पहुंचे। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ित के साथ न्याय की मांग को लेकर लगभग 8 बजे  धरने पर बैठ गए। शिवपाल सिंह की मांग है कि दोषी थाना अध्यक्ष एवं दरोगा को निलंबित कर पीड़ित के साथ न्याय किया जाए। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी रामकिशुन यादव मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed