{"_id":"5be591a5bdec22694d432551","slug":"shivpal-yadav-rebuke-policeman-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शिवपाल ने 'खाकी' को पढ़ाया मानवता का पाठ...बोले- रुपये वापस कर दो और सुधार लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब शिवपाल ने 'खाकी' को पढ़ाया मानवता का पाठ...बोले- रुपये वापस कर दो और सुधार लाओ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
गरीब की शिकायत पर दरोगा से जताई नाराजगी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। यह कार्यकर्ता सम्मेलन शिवपाल के लिए काफी खास रहा। बरौली खुर्द के ग्राम प्रधान संजीव यादव सहित 50 से ज्यादा सपाई शिवपाल की पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान शिवपाल यादव के पास एक दरोगा की शिकायत आई। जिसमें एक गरीब व्यक्ति से 90 हजार रुपये लेने की बात सामने आई। इस पर शिवपाल ने गरीब की शिकायत पर हवाई पट्टी चौकी प्रभारी से नाराजगी जताई। उन्होने तत्काल चौकी इंचार्ज को बुलाया और कहा कि जिससे रुपये लिए हैं उसको वापस कर दो और सुधार लाओ नहीं तो तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।