हरदोई पहुंचे शिवपाल यादव: कहा- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार प्रदेश में, वादे बहुत किए...लेकिन किया कुछ नहीं
Hardoi News: शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ऐसी है कि कुछ करना ही नहीं चाहती।
विस्तार
हरदोई जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शिवपाल यादव ने कहा यूपी की जनता जानती है...सरकार से पूरा देश पूरा प्रदेश परेशान है। उन्होंने कहा इस सरकार ने वादे तो बहुत किया लेकिन किया कुछ भी नहीं।
24 घंटे बिजली देने का वादा किया बिजली तो नहीं दे सके, लेकिन उसकी जगह छापा और फिर एफआईआर और फिर अफसर से सेटिंग इस सरकार का काम है। शिवपाल यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक की यूपी में बनी सरकारों में यह सरकार सबसे भ्रष्ट है।
एक निजी कार्यक्रम में हरदोई पहुंचे शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जम कर निशाना साधा है। गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बन चुका है, जिसमें समाजवादी पार्टी शामिल है, सीट बटवारे के सवाल पर बोले कि गठबंधन हो गया है तो सीट भी बांट लेंगे।
कहा- अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी सरकारें बनी है। उनमें सबसे भ्रष्ट सरकार यह है। प्रदेश की जनता इस बात को जानती है और सरकार से पूरा प्रदेश परेशान है। उन्होंने कहा किसान सांड से परेशान है। युवा बेरोजगारी से परेशान है।
सरकार ने वादे तो, बहुत किए लेकिन किया कुछ भी नहीं
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने विधानसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, लेकिन सरकार ऐसी है कि कुछ करना ही नहीं चाहती। चुनाव से पहले सरकार ने वादे तो, बहुत किए लेकिन किया कुछ भी नहीं 24 घंटे बिजली देने का वादा किया, बिजली तो नहीं मिली, छापे जरूर पड़ते हैं।