फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav gave a big statement in Hardoi up

हरदोई: शिवपाल यादव बोले- समय आने पर साफ होगी सपा से गठबंधन की स्थिति

Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Oct 2021 06:10 PM IST
सार

शिवपाल ने कहा कि समय आने पर गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर देंगे। उन्होंने आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए।

विज्ञापन
Shivpal Yadav gave a big statement in Hardoi up
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखीमपुर कांड पर कहा कि प्रकरण बेहद गंभीर है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को उनके पद से हटाया जाना चाहिए और मंत्री के बेटे की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


शनिवार को क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीमकरौरी आश्रम पहुंचे शिवपाल यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में यह बातें कहीं। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने आए शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर सवाल के जवाब में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि समय आने पर गठबंधन को लेकर स्थिति साफ कर देंगे। उन्होंने आश्रम में संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान आश्रम के संस्थापक  शिवनाथ सिंह बच्चा बाबा, अभिषेक मिश्रा, राजेश सिंह चौहान, नीरज यादव व पंकज यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं रुका काफिला, समर्थक मायूस 
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के क्षेत्र में आने की जानकारी मिलने के बाद पार्टी पदाधिकारी व समर्थक उनका स्वागत करने के लिए लमकन पुल के पास एकत्र हो गए, लेकिन शिवपाल यादव का काफिला यहां न रुककर सीधे आगे निकल गया। जिससे समर्थकों को मायूसी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed