फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav from jaswantnagar seat full enrollment

शिवपाल ने बोला- आप 11 मार्च को सरकार बनाइए, मैं नई पार्टी बनाऊंगा

Wed, 01 Feb 2017 12:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav from jaswantnagar seat full enrollment
इटावा के जसवंतनगर सीट से नामांकन दाखिल करने पहुंचे शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव मंगलवार को इटावा की जसवंतनगर सीट से नामांकन भरने पहुंचे। उनके साथ भारी संख्या में लोग मौजूद थे। नामांकन करने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उनका दर्द छलक उठा। बोले मैं 15 दिन पहले यह नहीं सोच रहा था कि समाजवादी पार्टी से मैं चुनाव लडूंगा। मुझे मेरे समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव लडऩे के लिए बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि आज जो लोग नेताजी मुलायम सिंह यादव की वजह से बहुत कुछ बने बैठे हैं। जिनकी हैसियत, ताकत और संपत्ति नेताजी की बदौलत है। उन्हीं लोगों ने नेताजी को अपमानित करने का काम किया है ।

विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव से कहा कि नेताजी ने सब कुछ तो तुम्हें दे दिया है। मेरा टिकट जसवंतनगर से काट दो, चाहे जिसे चुनाव लड़वा दो, प्रदेश अध्यक्ष पद भी ले लो परंतु नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहने दो। इसके बाद भी नेताजी को अपमानित किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि सपा में भितरघात करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची से अलग करके राजनैतिक कद घटाने का षड्यंत्र किया गया। हमारे लोगों के टिकट काटे गए। जसवंतनगर में कमजोर करने के लिए इटावा से रघुराज सिंह शाक्य एवं भरथना (सुरक्षित) से सुखदेवी का टिकट काटा गया। खैर, अब मेरे पास आगे विकल्प है। आप 11 मार्च को सरकार बनाइए और मैं नई पार्टी बनाऊंगा। 
विज्ञापन


इसके पहले भारी संख्या में समर्थकों के साथ नामांकन भरने पहुंचे शिवपाल यादव के काफिले में एक बार फिर सपा परिवार की जारी लड़ाई का सबूत मिला। काफिलें में लगे पोस्टर से अखिलेश यादव का नाम गायब रहा। इस पोस्टर में शिवपाल के संग मुलायम सिंह यादव तो नजर आए लेकिन अखिलेश का न तो नाम मिला न ही तस्वीर। पोस्टर पर प्रचार के लिए खास नारा दिया गया है... 'थामे मशाल फिर आए शिवपाल'

विज्ञापन
विज्ञापन
वहां मौजूद कई लोगों ने कहा इस नारे ने यूपी चुनाव के इतिहास में दबे पुराने नारों की यादें ताजा करा दी। नामांकन के बाद शिवपाल मीडिया से हुई बातचीत में कहा 19 तारीख तक वे अपने क्षेत्र में प्रचार करेंगे। इसके अलावा वे बोले 19 तारीख के बाद वे सपा, बसपा और कांग्रेस को छोड़कर कोई बुलाएंगे तो मैं प्रचार के लिए पुहंच जाउंगा। उनके इस बयान से इशारा अखिलेश की तरफ था।

 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed