फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल गांधी के हिंदू-गैर हिंदू होने और अयोध्या मंदिर को लेकर शिवपाल का बड़ा बयान

Fri, 01 Dec 2017 08:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Dec 2017 08:05 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about ram mandir in ayodhya
कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
श‌िवपाल स‌िंह यादव का नाम सपा के कद्दावर नेताअाें में शुमार हाेता है। प‌िछले कुछ द‌िनाें से लगातार समाजवादी पार्टी की उपेक्षाअाें का श‌िकार हाे रहे हैं। एक समाराेह में शाम‌िल हाेने कानपुर अाये श‌िवपाल ने राहुल गांधी के हिंदू या गैर हिंदू होने के साथ ही अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।


कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में पहुंचे सपा से विधायक शिवपाल सिंह यादव की अयोध्या के बारे में राय अब समाजवादी पार्टी से जुदा हो गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गैर हिन्दू बताए जाने के मामले पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बात तो बहुत पहले उठाई जानी थी।
shivpal singh yadav statement about ram mandir in ayodhya
कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे। इसके साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर भी उन्होंने बयान दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि सब राजीव गांधी के जीवित रहते हुए सोचना चाहिए था। सपा के कद्दावर नेताअाें में शुमार शिवपाल सिंह यादव बीते दिनों मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन समारोह में भी नहीं आए थे। गुरुवार काे कानपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव ने अयोध्या के राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दे डाला। 

 
shivpal singh yadav statement about ram mandir in ayodhya
कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
शिवपाल यादव ने कहा कि धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर ही बनाया जाना चाहिए। वहीं राम मंदिर बनाने के लिए उचित स्थान भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ चुनाव के दौरान राम मंदिर याद आता है। उसके बाद भूल जाते हैं। हम तो हमेशा उसको याद रखते हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि मंदिर या मस्जिद आपसी सहमति से बने। अगर ऐसा नहीं है तो फिर कोर्ट जो आदेश दे उसको मानें। निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि अब क्या बोलें परिणाम का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal singh yadav statement about ram mandir in ayodhya
कानपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने प्रचार नहीं किया था। भाजपा से सीएम योगी से लेकर सभी नेताओं ने प्रचार किया था। यूपी के निकाय चुनाव में प्रचार न करने के सवाल पर भी शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कल निकाय चुनाव का परिणाम आयेगा तो पता चल जायेगा किसकी जीत हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed