फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या में बनना चाहिए राममंदिर, बीजेपी को सिर्फ चुनावों में आता है राममंदिर याद - शिवपाल

Thu, 30 Nov 2017 10:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ram temple should be built in Ayodhya - Shivpal
पत्रकार वार्ता में शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए। उन्होेंने यह बात पत्रकारों के पूछे गये उस सवाल पर कहा कि वहां राम मंदिर बनना चाहिए या नहीं। इस पर शिवपाल ने राममंदिर का पक्ष तो लिया लेकिन कहा कि बीजेपी को हमेशा चुनावी मौसम में राम मंदिर याद आता है। इसके बाद वह भूल जाती है।


हालांकि उन्होंने यह कहा कि मंदिर आपसी सहमति और बातचीत होकर निकलना चाहिए। अगर कोई हल नहीं निकलता है तो कोर्ट के फैसले को मानना चाहिए। शिवपाल गुरुवार को कानपुर शहर के अशोक नगर स्थित शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे के आवास पर हुई भागवत कथा समापन कार्यक्रम में आए थे।

Ram temple should be built in Ayodhya - Shivpal
शिवपाल सिंह यादव

शिवपाल यादव ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी के गैरहिंदू दर्शनार्थी रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के मुद्दे पर कहा कि जिसने भी यह मुद्दा उठाया है, बहुत देर से उठाया है। जहां तक मुझे मालूम है कि राजीव गांधी हिंदू थे। राम और कृष्ण पर आस्था के सवाल पर कहा कि भगवान राम त्रेता युग में हुए थे और भगवान कृष्ण द्वापर युग में जन्मे थे।
 

हो सकता है कि दोनों एक दूसरे के अवतार हों। कलयुग में भी अवतरित हो जाएं तो बहुत अच्छा होगा। इस मौके पर फैंस एसोसिएशन के रामसिंह यादव, आनंद शुक्ला, पीयूष चौहान आदि मौजूद रहे। यहां से उनका काफिला मंधना स्थित केडी रिसॉर्ट पहुंचा। वहां पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य शिवमोहन सिंह चंदेल, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, देवेंद्र कटियान, सचिन वोहरा आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed