फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Singh Yadav justified order to open fire on kar sevaks in Ayodhya

Ram Mandir: कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश को शिवपाल ने बताया सही, BJP के साथ बसपा प्रमुख पर भी साधा निशाना

Thu, 18 Jan 2024 08:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जसवंतनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, जसवंतनगर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Jan 2024 08:49 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अयोध्या में कार सेवकों (स्वयंसेवकों) पर गोलीबारी तत्कालीन सरकार की ओर से संविधान की रक्षा व कोर्ट के आदेश का पालन में अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए की गई थी।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav justified order to open fire on kar sevaks in Ayodhya
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान की रक्षा और कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए तत्कालीन सरकार को कार सेवकों पर गोली चलवाने के आदेश देने पड़े थे। यह बात गुरुवार को नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या में कार सेवकों (स्वयंसेवकों) पर गोलीबारी तत्कालीन सरकार की ओर से संविधान की रक्षा व कोर्ट के आदेश का पालन में अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए की गई थी। वह बोले वह भी रामभक्त व कृष्ण के भक्त है। हर देवी देवताओं को मानते है। उन्होंने कहा हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। 22 तारीख के बाद वह स्वयं अपने सारे परिवार के साथ अयोध्या जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लाभ लेने के लिए इसका राजनीतिकरण कर रही है, जबकि देश जानता है कि मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा हमेशा झूठ बोलकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा अयोध्या में साधू संतो व सन्यासियों के कार्य प्राण प्रतिष्ठा में भी राजनीतिक की जा रही है। प्रधानमंत्री से गृहमंत्री से लेकर कई मंत्री भगवान श्रीराम को लेकर इस कार्य मे जुटे हुए हैं। उन्हें धार्मिक भावनाओं के साथ ऐसा नही करना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया भाजपा सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुए, मंहगाई, बेरोजगारी बेहताशा बढ़ रही है। इस सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। पिछले वर्षों से सरकार सड़के गड्ढ़ा मुक्त नहीं करा सकी, जबकि 40 हजार करोड़ रुपये गड्ढा मुक्त करने में खर्च किए गए। इतने पैसे से प्रदेश की सड़कों पर एक लेवल हो जाता।

विज्ञापन

उन्होंने बसपा पर भी हमला बोला कहा बसपा ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा तो उन्हें ही लाभ मिला एक से 10 सीट तक पर पहुंची थी। अब मायावती जी दलित की बेटी नहीं दौलत की बेटी बन गई हैं। उन्होंने अपने नेताओं से हमेशा वसूली की है तभी वह इस स्थिति पर आ गई। शपथ ग्रहण समाराहे के बाद स्वर्गीय महावीर सिंह यादव के निधन के बाद हुई पहली बैठक में पहुंचकर उन्हें दो मिनट का मौन धारण कर याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, डॉ. बृजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता, ठा. अजेंद्र सिंह गौर, भुजवीर सिंह यादव, विद्याराम यादव, अनिल प्रताप सिंह यादव, हाजी अहसान पेंटर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed