शिवपाल ने योगी सरकार के खिलाफ बड़ा बयान देकर भाजपा की नीतियों पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को स्लॉटर हाउस बंद करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से बेरोजगारी बढ़ेगी। सपा सरकार में कानून व्यवस्था को खराब बताने वालों को मौजूदा भाजपा सरकार में बेलगाम अपराधियों के हौसलों की तुलना करनी चाहिए। अब पब्लिक भी कहने लगी है कि सपा सरकार मौजूदा सरकार से बहुत बेहतर थी। वह इसके लिए संघर्ष करेंगे।
‘योगी सरकार’ को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर शिवपाल बोले-‘संघर्ष करेंगे’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Jun 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन