ये है शिवपाल का ‘फिल्मी स्टाइल’, मुलायम को बना रहे ‘राजनीति का महानेता’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने की मुहिम में जुटे शिवपाल सिंह यादव को झटका दिया। कहा कि शिवपाल ने मोर्चा बनाने की घोषणा से पहले उनसे चर्चा नहीं की। वह इस मुद्दे पर उनसे बातचीत करेंगे। सपा में हाशिये पर चल रहे शिवपाल सिंह यादव ने नेताजी (मुलायम सिंह) का सम्मान वापस दिलाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी सेकुलर मनाने की घोषणा की है। शुक्रवार को ही उन्होंने इटावा में कहा था कि मोर्चे का नेतृत्व नेताजी करेंगे। नेताजी ने शनिवार को इस मुद्दे पर विरोधाभारी बयान दिया। मुलायम ने कहा था कि शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बनाने से पहले उनसे विचार-विमर्श नहीं किया। उनकी शिवपाल से एक सप्ताह से बात भी नहीं हुई है। वह शिवपाल से बात करेंगे और उन्हें मना लेंगे।
ये है शिवपाल का ट्विट...
जहाँ नेता जी खड़े हो जाते हैं वहीं से समाजवादी पार्टी की शुरूआत होती है। उन्होंने सेक्यूलिजिम के लिए जिन्दगी और कई सरकारें दाँव.. 1/2
विज्ञापन विज्ञापन— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) May 7, 2017