{"_id":"611bda0f8ebc3e430f21e6ef","slug":"shivpal-give-big-statement-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में शिवपाल बोले: आजादी की जंग में देशभक्त रहा है मुसलमान, शंका न करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में शिवपाल बोले: आजादी की जंग में देशभक्त रहा है मुसलमान, शंका न करे सरकार
Tue, 17 Aug 2021 09:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
शिवपाल ने कहा कि शहरों के नाम बदलने पर भाजपा ने यह कोई नया काम नहीं किया है। हर तरह से यह सरकार असफल है। इसकी वजह से देश और प्रदेश बहुत पीछे चला गया है।
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी की जंग में देशभक्त रहा है मुसलमान। इनकी देशभक्ति पर शंका करने से देश को हानि हो सकती है। मंगलवार को एक सवाल के जवाब में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यह बात कही। विधानसभा चुनाव में उन्होंने इशारे में अखिलेश का साथ देने की बात भी स्वीकार की।
कहा कि सेकुलर दल की पार्टियों के एक होने पर भाजपा को हटाने में कामयाबी मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, वरिष्ठ नेता राजेश यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शहरों के नाम बदलने पर भाजपा ने यह कोई नया काम नहीं किया है।
कहा कि हर तरह से यह सरकार असफल है। इसकी वजह से देश और प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का शाहजहांपुर जाते समय यहां संडीला में अमर जवान चौराहे पर प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी अलका सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल गुप्ता, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हसनैन, नगर अध्यक्ष मोहसिन खान, उपासना वैश्य वअल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील महमूद ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलोग्राम का माला पहनाया। ग्राम सराय मारुफपुर के पास भी स्वागत किया गया। शिवपाल ने कछौना में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।