{"_id":"59c5f4054f1c1b26688b614f","slug":"shivaling-overthrown-in-gold-greed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने के लालच में उखाड़ डाला शिवलिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के लालच में उखाड़ डाला शिवलिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
थाने में शिवलिंग के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंडासयी गांव के रज्जन गौतम और राजेंद्र गौतम के परिवार ने करीब पांच साल पहले मंदिर का निर्माण कराया था। परिवार का कारोबार नोएडा में हैं। वह कभी कभार ही गांव आते हैं। मंदिर में जयपुर से खरीदी कीमती मूर्तियां स्थापित कराई थी। मंदिर से अर्घा समेत शिवलिंग 19 सितंबर की रात चोरी हो गया था।
फतेहपुर धाता थाना क्षेत्र के डेंडासयी गांव के पिपरहापुरवा मंदिर से चोरी शिवलिंग को पुलिस ने तीन दिन बाद बरामद कर लिया। दो आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शिवलिंग के नीचे सोना होने का लालच था। सोना न मिलने पर शिवलिंग को ही प्राचीन बताकर बेचने की फिराक में घूमने लगे थे।

डेमो पिक
एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मूर्ति चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी। डेंडासयी गांव से ही संदिग्ध होने की आशंका पर कल्लू के बेटे जयकरन विश्वकर्मा और गोरेलाल के बेटे रामू विश्वकर्मा को पकड़ा गया। उन दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। जंगल में छिपाकर रखा शिवलिंग आरोपियों की निशानदेही पर बरामद हुआ।
चोरी का कारण पूछने पर आरोपियों ने कबूला कि मंदिर गांव के बड़े लोगों ने बनवाया था। उन्हें लगा कि शिवलिंग के नीचे सोना गड़वा दिया होगा। सोना के न मिलने में भी मूर्ति की अच्छी रकम वसूल हो जाती। इसी आस पर मूर्ति चोरी की थी। चोरी के पहले तीन दिनों से मंदिर के पास ही दोनों सोते रहे हैं। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।