फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shiva temples resound with chants of 'Har-Har Mahadev'; devotees throng in large numbers.

Kanpur News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़े भक्त

Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Shiva temples resound with chants of 'Har-Har Mahadev'; devotees throng in large numbers.
कानपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लाइन लग गईं। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे शिवालयों के पट खुलते ही हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंज उठे। पुलिस और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बारी बारी से श्रद्धालुओं को दर्शन कराया। आनंदेश्वर, जागेश्वर मंदिर, सिद्धनाथ, वनखंडेश्वर, नागेश्वर मंदिर, भोलेश्वर मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बाबा के दर्शन और उन्हें दूध-जल अभिषेक करने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर धाम में रात करीब दो बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुले। पट खुलते ही बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। यहां रविवार रात 12 बजे से ही भक्त दर्शन के लिए जुट गए थे। नवाबगंज के जागेश्वर मंदिर और पीरोड स्थित वनखंडेश्वर मंदिर के कपाट रात करीब तीन बजे खुले। शिवराजपुर के खेरेश्वर मंदिर जाजमऊ के सिद्धेश्वर मंदिर और नयागंज के नागेश्वर मंदिर में भी कपाट खुलते ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने दूध, गंगाजल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर परिसर भोलेनाथ के भजनों और जयकारों से गूंजते रहे। कछुआ तालाब पनकी का शिव मंदिर, बर्रा बाईपास स्थित भोलेश्वर मंदिर, फूलबाग का खेरेपति मंदिर और स्वरूप नगर समेत शहर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

----------
जागेश्वर मंदिर में होगा विशाल दंगल
नवाबगंज स्थित जागेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भक्त जलाभिषेक करेंगे। जबकि दोपहर ढाई बजे से यहां पर विशाल 309 वां दंगल आयोजित किया जाएगा। इसको देखने के लिए दूर-दूर से भक्तों का तांता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed