फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shiksha Mitras and instructors will be honored alongside teachers on Teachers' Day.

Kanpur News: शिक्षक दिवस पर अध्यापकों के साथ सम्मानित होंगे शिक्षामित्र व अनुदेशक

Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitras and instructors will be honored alongside teachers on Teachers' Day.
कानपुर देहात। जनपद स्तर पर पांच सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह में इस बार अध्यापकों के साथ शिक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षामित्र व अनुदेशक भी सम्मानित किए जाएंगे। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर ऐसे 51 शिक्षकों शिक्षामित्र व अनुदेशकों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के अंता उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक विनीत कुमार मिश्रा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है। उन्हें लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, बीएसए ने इस बार नई पहल करते हुए जिले स्तर पर शिक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र और अनुदेशकों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि जो विद्यालय में नियमित रूप से समय पर पहुंचकर शिक्षण कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं, उनका सूची में नाम शामिल किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और भविष्य संवारने में अहम योगदान होता है। ऐसे शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। कहा कि सम्मान के लिए उन शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी जो प्रतिदिन समय पर विद्यालय पहुंचते हैं और पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। बताया कि शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में यह शिक्षकों, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को दिया जाएगा जो अन्य के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा। स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने, शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने वाले शिक्षकों के ही नाम सूची में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed