{"_id":"6a8b6010b49b0aeea705bc3c","slug":"shastrinagar-echoed-with-the-chants-of-har-har-mahadev-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154841-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शास्त्रीनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शास्त्रीनगर
विज्ञापन
कानपुर। रविवार को शास्त्रीनगर स्थित श्री टीलेश्वर महादेव मंदिर से छठवीं भव्य पारंपरिक शिव बरात निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर शोभायात्रा में भगवान शिव-पार्वती की झांकी, श्रीराम दरबार और विशाल नंदी महाराज आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे।
बरात में भक्तों के हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। भक्तों ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान शिव का गुणगान किया। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से होते हुए छइयां चौराहा, काली मठिया, चार खंभा चौराहा होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। एमएलसी विधायक मानवेंद्र सिंह, भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, दीपक राजपूत, राजेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, आशीष यादव, चंदन सिंह, राजू प्रजापति, रमेश यादव, प्रदीप यादव, भोला आदि मौजूद रहे।
भाजपा के लाजपतनगर मंडल की दो महिला नेताओं ने नोकझोंक
शिव बरात निकलने के दौरान भाजपा के लाजपतनगर मंडल की दो महिला नेताओं के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई थी। मौजूद महिलाओं और लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह से दोनों को अलग कर शांत कराया। शिव बरात निकली तो एक महिला नेता मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। इसे लेकर दूसरी महिला नेता ने गालीगलौज करते हुए वीडियो बनाने से रोका। इस पर दोनों के बीच गालीगलौज के साथ नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों के बीच मारपीट होने की स्थिति देख कर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने बीचबचाव कर किसी तरह से मामला शांत कराया। बता दें कि बीते बुधवार को भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी के स्वागत समारोह में भाजपा की दक्षिण इकाई के दो कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे और चप्पलें चलाई थीं।