फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sharp fall in prices of vegetables

सब्जियों के दामों में जबरदस्त गिरावट

Mon, 12 Dec 2016 11:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 12 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
sharp fall in prices of vegetables
सब्जी के दाम धड़ाम, रो रहा किसान
नोट बंदी के बाद खरीद कम होने से सब्जियों के दामों में जबरदस्त गिरावट आई है। कानपुर में आठ नवंबर तक 24 रुपये में बिकने वाले आलू के दाम वर्तमान में सात रुपये प्रति किलो हैं। यही हाल प्याज और टमाटर के भी हैं। तब की तुलना में दाम इस समय आधे हैं। सस्ती सब्जी से खरीदार तो जरूर राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन किसानों और विक्रेताओं को लागत निकालना भी मुश्किल पड़ रहा है। मैथा गांव के किसान मो. सईद ने बताया कि एक बीघा फसल की सिंचाई में ही 1000 रुपये तक का खर्च आ जाता है। अच्छी बिक्री होने से किसानों की भरपाई हो जाती थी। अब लोगों के पास कैश ही नहीं है। इससे बिक्री घटी है। सब्जी के दाम गिरे हैं। इससे किसानों को लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

इस तरह लुढ़के सब्जियों के दाम
आलू-7 रुपये (आज) - 24 रुपये (एक महीना पहले)    
प्याज-10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)        
टमाटर- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये(एक महीना पहले)     
मटर- 30 रुपये (आज)- 40 रुपये (एक महीना पहले)    
गाजर- 15 रुपये (आज)- 25 रुपये (एक महीना पहले)                         
शिमला- 30 रुपये (आज)- 60 रुपये (एक महीना पहले)    
पालक- 5 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)    
सोया-मेथी- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)    
बैंगन- 10 रुपये (आज)- 20 रुपये (एक महीना पहले)        
गोभी- 5 रुपये (आज)- 10 रुपये (पीस) (एक महीना पहले)    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed