{"_id":"5d87c9a58ebc3e01802ea31f","slug":"sharab-dukan-akbarpur-news-knp5152848138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से हटाई गई 35 दुकानें, अफसरों से नोंकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे से हटाई गई 35 दुकानें, अफसरों से नोंकझोंक
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के नबीपुर हाईवे पर स्थित केंद्रीय विद्यालय के आस-पास से अस्थाई लगी 35 दुकानों व झोपड़-पट्टी को हाईवे और बारा टोल प्लाजा के अफसरों ने रविवार को हटा दिया। इस दौरान कब्जेदारों की अफसरों से नोंकझोंक हुई। पुलिस अफसरों ने लोगों को समझा कर शांत कराया। इधर, अफसरों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर अवैध तरीके से बनी दुकानों व घरों को खाली करने के लिए 70 कब्जेदारों को नोटिस जारी कर दो दिन का वक्त दिया है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने हाईवे पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने एनएचआई और बारा टोल प्लाजा के अधिकारियों को अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए थे। दरअसल हाईवे के नबीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है। अतिक्रमण के चलते वहां लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। डीएम के आदेश के बाद रविवार को एनएचआई और बारा टोल प्लाजा के अफसर लाव-लश्कर के साथ नबीपुर पहुंचे। केंद्रीय विद्यालय को जाने वाली सड़क के किनारे अवैध तरीके के कब्जा कर बनाई गई 35 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कब्जेदारों और अफसरों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। पुलिस अफसरों ने गु्स्साए लोगों को समझा कर शांत कराया।
बारा टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने बताया कि हाईवे पर कुछ स्थाई अतिक्रमण भी है। ऐसे 70 लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर दो दिन मे कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। मियाद खत्म होने पर अभियान चलाकर कब्जों के ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
नबीपुर रोड पर बनाई गई जेब्रा क्रासिंग
हाईवे पर रटगांव मोड़ के पास सड़क पर जेब्रा क्रासिंग बनाई गई है। रटगांव मोड से केंद्रीय विद्यालय को रास्ता जाता है। जल्द ही हाईवे पर ट्रैफिक से संबंधित संकेतक लगाने की भी तैयारी है।