{"_id":"617b9971f2b17b1e84271b73","slug":"shameful-misdeed-an-innocent-by-luring-toffee-police-in-search-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 29 Oct 2021 12:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
rape
कानपुर में बाबूपुरवा के नयापुरवा में बहन के घर आए युवक ने पड़ोस की रहने वाली नौ साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोप फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी महिला परिवार संग नयापुरवा में रहती है।
उसने पुलिस को बताया कि बुधवार को सामने के मकान में रहने वाली महिला के घर उसका बिल्हौर के नारामऊ निवासी भाई संदीप आया था। उसने बेटी को खेलते समय टॉफी का लालच देकर कमरे में बुलाया, जहां बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला।
वारदात के वक्त वह पति संग काम पर गई थी, जबकि उनके बच्चे घर में अकेले थे। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।