{"_id":"60e5ba6c8ebc3e0a217c2cda","slug":"shameful-act-of-co-kanpur-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : छुट्टी लेकर लापता हुए सीओ, कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही संग पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : छुट्टी लेकर लापता हुए सीओ, कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही संग पकड़े गए
Wed, 07 Jul 2021 08:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Jul 2021 08:00 PM IST
सार
होटल में सीओ अपनी एक महिला मित्र (सिपाही) के साथ मिले। होटल का रजिस्टर खंगाला तो पता चला कि मंगलवार दोपहर ही सीओ साहब महिला सिपाही संग होटल आ गए थे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव के एक सीओ छुट्टी लेकर लापता हो गए। परिजन परेशान हुए तो पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मंगलवार रात पुलिस की टीम ने उनकी लोकेशन ट्रेस की और कानपुर माल रोड स्थित एक होटल पहुंची। यहां पर सीओ एक महिला सिपाही के साथ पकड़े गए।
तब पता चला कि सीओ साहब किसी मुसीबत में नहीं, बल्कि महिला सिपाही के साथ ठहरने आए थे। मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले एक सीओ की वर्तमान में उन्नाव जिले में तैनाती है। मंगलवार दोपहर को उन्होंने घर जाने के लिए छुट्टी मांगी।
देर शाम तक तक गोरखपुर नहीं पहुंचे। उनका फोन भी नहीं उठ रहा था। इससे उनके परिवार वाले चिंतित हुए। उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को जानकारी दी। आशंका जताई कि वे किसी मुसीबत में भी हो सकते हैं। पुलिस अफसरों ने अपने स्तर से सीओ को फोन करना शुरू किया।
विज्ञापन
तब भी कोई जवाब नहीं मिला। इससे अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। लोकेशन कानपुर माल रोड की मिली। मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्नाव पुलिस माल रोड स्थित मंदाकिनी होटल पहुंची।

होटल में सीओ अपनी एक महिला मित्र (सिपाही) के साथ मिले। होटल का रजिस्टर खंगाला तो पता चला कि मंगलवार दोपहर ही सीओ साहब महिला सिपाही संग होटल आ गए थे। पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी।
घर में बोले- शादी में जाना है
सीओ ने विभागीय अफसरों से घर जाने की बात कहकर छुट्टी ली थी। वहीं दूसरी तरफ परिजनों को एक शादी में शामिल होने की बात कही थी। हालांकि वे होटल में अपने ही सर्किल की एक सिपाही के साथ आए। रूम नंबर 201 में ठहरे। एक नंबर स्विच ऑफ कर लिया और दूसरा रिसीव नहीं कर रहे थे। उधर विभाग में चर्चा है कि किसी अफसर ने ही सीओ की पत्नी को सूचना दे दी।