{"_id":"5eed17ee8ebc3e42ba56347c","slug":"shaheed-akbarpur-news-knp566482972","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिजनों को 11-11 लाख रुपये की मदद
विज्ञापन
शहीद रोहित की पत्नी वैष्णवी को चेक देते डीएम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। 2019 में आतंकी हमले में डेरापुर व रैगवां गांव के शहीद सैनिकों की पत्नी व मां को शुक्रवार को डीएम राकेश कुमार सिंह ने 11-11 लाख रुपये की चेक दी।
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकी हमला हुआ था। इसमें डेरापुर के रैगवां निवासी सीआरपीएफ जवान श्यामबाबू शहीद हो गए थे। कश्मीर के सोपिया में हुए आतंकी हमले में 16 मई 2019 को आंबेडकर नगर, डेरापुर के सेना के जवान रोहित यादव शहीद हो गए थे। लखनऊ में उप मुख्यमंत्री ने 14 फरवरी को दोनों शहीदों व उनके परिजनों को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से शहीदों के लिए रुपये जुटाए गए थे।
शुक्रवार को डीएम ने श्यामबाबू की पत्नी रूबी कमल, मां कैलाशी देवी और शहीद रोहित यादव की पत्नी वैष्णवी यादव व मां विमला देवी को 11-11 लाख रुपये की चेक सौंपी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कानपुर जय सिंह, अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र, संतोष कनौजिया, ललित कुमार वर्मा, सहायक अभियंता कल्पना जैसवाल मौजूद रहे।