फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shaheed

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
shaheed
अकबरपुर में चीनी उत्पादों का बहिष्कार की शपथ लेती संस्था की महिलाएं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। चीन की हरकत से जिले के लोगों में गुस्सा है। कई स्थानों पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। कैंडल मार्च निकाला गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। चीन के उत्पादों के बहिष्कार की शपथ ली गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के पुष्पेय लॉन में राष्ट्र सेविका समित के तत्वावधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जला कर दो मिनट का मौन रखा। चीन के सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली। बाद में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। संस्था की कार्यवाहक नीतू कटियार, डॉ. पुष्पा शर्मा, जागृति अवस्थी, किरन गुप्ता, नीलम, रजनी, संगीता, संध्या, माया, सपना, साक्षी मौजूद रहीं। संदलपुर में भाजपा के जिलामंत्री वीर सिंह जौदान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। बाद में संदलपुर मुख्य चौराहे पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रमुख भुवन सिंह जादौन, विनय यादव, विकास गुप्ता, पप्पू ओमर मौदूग रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने सावित्री वाटिका में बैठक कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चीन निर्मित उत्पादों का प्रयोग न करने की शपथ ली। रमेश, दीपांशु, महेंद्र, मनोज अवस्थी, विनोद कुमार व संजय मौजूद रहे। रसूलाबाद में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल दुबे, अनुराग त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, गोविंद शुक्ला, अजय मिश्रा, चंद्रभान गुप्ता, रामू दुबे ने आजाद चौक पर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इसके बाद कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवली के औनहां स्थित इंदिरा गांधी मनोरंजन वन चेतना केंद्र में मानव सेवा समिति की ओर से चीन निर्मित सामान का बहिष्कार किया गया। समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी, आनंद मिश्र, किशन सिंह, सुरेश राजपूत व आनंद शर्मा मौजूद रहे। डेरापुर में कांग्रेसियों ने चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष नरेश कटियार, दिलीप कुमार सिंह उर्फ मुन्ना, राम औतार दीक्षित, अजय कटियार, शगीर अहमद मौजूद रहे। पुखरायां में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इसके बाद कैंडिल मार्च निकाल कर स्टेशन परिसर में शहीदों को श्रद्धांजली दी। मेनरोड में स्टेशन तिराहा से बजरंग दल के कार्यकर्ता चीन के राष्ट्रपति का पुतला लेकर चाइना विरोधी नारेबाजी करते हुए आरएसजीयू इंटर कॉलेज के सामने तक पहुंचे। वहां पुतले को पीटने के बाद आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर जिला सह गौ रक्षा प्रमुख गौरव पंडित, मोहित तिवारी, अर्जुन ओमर, सुभांशू शुक्ल, पुष्पेंद्र यादव, दीपांशु शुक्ल, मृदुल सचान, अंकित गुप्ता, विपिन गुप्ता, रिशू शुक्ल, सुधीर रावत मौजूद रहे।

टिकटॉक एप डिलीट कराया
झींझक के मुंडेरा गांव में एक समाजसेवी अरविंद कुमार ने चीन के विरोध में ग्रामीणों के फोन से टिकटाक एप डिलीट कराया। उन्होंने कहा कि चीन ने गद्दारी की है। इसको लेकर गांव के लोगों को चीन निर्मित सामान व मोबाइल पर चीन के एप का प्रयोग न करने का आह्वान किया जा रहा है। शुक्रवार को कई युवाओं ने उनके आह्वान कर मोबाइल से टिकटाक एप डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed