फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shahar Qazi died from coronavirus in kanpur

कानपुर में देवबंदी शहरकाजी की कोरोना से मौत, मौलाना ओसामा को कई बीमारियां भी थीं

Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Shahar Qazi died from coronavirus in kanpur
देवबंदी शहरकाजी की कोरोना से मौत - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जमीअत उलमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष और देवबंदी विचारधारा के शहरकाजी मौलाना मो. मतीनुल हक ओसामा कासमी (53) का शुक्रवार-शनिवार रात 2:40 बजे हैलट में निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। वह डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायरॉयड व हृदय रोग से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात नारायणा कोविड अस्पताल में उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। इस पर उन्हें हैलट रेफर किया गया। उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। शहरकाजी कासमी को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। पांच दिन पूर्व जांच में वह संक्रमित निकले थे।
विज्ञापन


उन्हें नारायणा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्हें शुक्रवार रात हार्ट अटैक पड़ा था। उन्हें जामा मस्जिद अशरफाबाद, जाजमऊ स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मौलाना ओसामा प्रदेश जमीअत उलमा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय संगठन के कार्यकारिणी सदस्य रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुलहिंद राब्ता मदारिस, इस्लामिया दारुल उलूम देवबंद जोन-1 के अध्यक्ष, हक एजूकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के चेयरमैन, महकमा-ए-शरिया दारुल कजा के अध्यक्ष, मजलिस तहफ्फुज खत्म-ए-नबूवत के अध्यक्ष, इमाम व खतीब जामा मस्जिद अशरफाबाद जाजमऊ, संचालक जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम के साथ वह सैकड़ों मदरसों के संरक्षक भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed