फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shabnam murder case kanpur

शबनम हत्याकांडः वारदात के 48 घंटे बीते, हत्याआरोपी का नहीं लगा सुराग

Fri, 29 Jun 2018 09:06 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Jun 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
shabnam murder case kanpur
शबनम की फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, मृतका का पिता, - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर महानगर के बिल्हौर क्षेत्र के राधन रोड बीते 27 जून की दोपहर सरेराह बाइक सवार बीटेक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के 48 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। इधर, जांच में देरी से पीड़ित परिजनों को आशंकाएं सता रही हैं। पुलिस अफसरों ने मामले का जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


 जीटी रोड उत्तरीपुरा क्रासिंग के पास राधन रोड मोड़ के पास दासानिवादा गांव निवासी बीटेक छात्रा शबनम (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद मृतका के भाई सतीश ने गांव के ही कुलदीप पुत्र देवी गुलाम पर हत्या की आशंका जताकर रिर्पाट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस जब तक हत्यारोपी के घर दबिश देती, तब तक कुलदीप व उसका पूरा परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि हत्यारोपी कुलदीप दिल्ली स्थित जिस सिलाई कारखाने में काम करता था वह अभी वहीं से लौटें हैं। हत्यारोपी के बारे में सिलाई कारखाने में काम करने वाले कई कर्मियों से पूछताछ की गई है। जो साक्ष्य मिल रहे उनके आधार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, जल्द ही हत्यारोपी पुलिस शिकंजे में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस के सहारे हत्यारोपी की तलाश 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी कुलदीप का पता ठिकाना पता लगाने के लिए पुलिस खोजी टीम ने कई लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया है, और कई संदिग्धों के मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं। पुलिस अधिकारी 30-30 मिनट पर मोबाइल लोकेशन ले रहे हैं, पुलिस अफसरों को भरोसा है जल्द ही हत्यारोपी पुलिस द्वारा दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed