फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sexual harassment victim PhD student records statement in another case

Kanpur: यौन उत्पीड़न की शिकार पीएचडी छात्रा ने दूसरे केस में दर्ज कराए बयान, एसआईटी ने आगे बढ़ाई जांच

Sat, 11 Jan 2025 10:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Jan 2025 10:45 PM IST
सार

कानपुर में शादी का झांसा देकर आईआईटी की पीएचडी छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में छात्रा ने दूसरे केस में बयान दर्ज कराए। आधे घंटे में आईआईटी की लैब में बयान दिए।

विज्ञापन
Sexual harassment victim PhD student records statement in another case
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान - फोटो : amar ujala

विस्तार

यौन उत्पीड़न का शिकार आईआईटी की पीएचडी छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ दर्ज कराए मानहानि और धमकी के मामले में शनिवार को अपने बयान दर्ज कराए। एसआईटी ने डेढ़ घंटे तक आईआईटी की लैब में पीड़ित छात्रा से बातचीत कर बयान दर्ज किए। सूत्रों की मानें तो पीड़ित छात्रा ने एफआईआर में लिखी बातों को दोहराया है। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद एसआईटी और विवेचक ने मामले की जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन


आईआईटी की पीएचडी छात्रा ने कल्याणपुर थाने में तत्कालीन कलक्टरगंज एसीपी मोहसिन खान के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। दूसरी एफआईआर मानहानि और धमकी देने व समेत अन्य धाराओं में मोहसिन और उसके अधिवक्ता के खिलाफ कल्याणपुर थाने में ही दर्ज कराई थी। इन दोनों मामलों की विवेचना एसआईटी कर रही है। यौन शोषण के मामले में एसआईटी पहले ही कोर्ट में पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज करा चुकी है। विवेचक भी बयान दर्ज कर चुकी हैं। शनिवार को विवेचक और उनकी टीम ने आईआईटी पहुंचकर पीड़ित छात्रा के दूसरे केस में बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

फॉरेंसिक लैब भेजा गया मोहसिन का मोबाइल
एसीपी कलक्टरगंज रहे मोहसिन खान ने डाटा डिलीट करने के बाद एसआईटी को मोबाइल सौंपा है। इसकी वजह से अब एसआईटी की टेक्निकल विंग ने डाटा रिकवर करने के लिए मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब लखनऊ भेजा है। साथ ही मोहसिन का मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है ताकि मोहसिन के मोबाइल से अहम साक्ष्य मिल सकें। डाटा रिकवर होने के बाद हर बिन्दु और कड़ी को मिलाया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

दूसरा मोबाइल देने की आशंका
एसआईटी में शामिल एक अफसर ने बताया कि पूर्व एसीपी का मोबाइल तो देखकर लग रहा है कि वह उनका निजी मोबाइल नहीं है जिस मोबाइल से छात्रा से बातचीत, व्हॉट्सएप चैटिंग करते था। अगर जांच में एसीपी ने दूसरा मोबाइल दिया होगा तो एक बात तो साफ है कि मोहसिन के खिलाफ मोबाइल से संबंधित एक भी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed