{"_id":"6161ef2c8ebc3e62c66a04af","slug":"several-days-old-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-the-noose-people-came-to-know-about-the-foul-smell-akbarpur-news-knp657356116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का कई दिन पुराना शव, दुर्गंध उठने पर हुई लोगों को जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का कई दिन पुराना शव, दुर्गंध उठने पर हुई लोगों को जानकारी
विज्ञापन
निम्दापुर गांव में घटना की जांच करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
मुंगीसापुर। डेरापुर थाना क्षेत्र के निम्दापुर गंाव में शनिवार को एक घर में संदिग्ध हालात में फंदे से युवक का कई दिन पुराना शव लटका मिला। दुर्गंध उठने पर लोगों ने घर में जाकर देखा तो इसकी जानकारी हुई। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
निम्दापुर निवासी मनोज (38) किसान था। वह खेत पर बनी झोपड़ी में रहकर फसल की रखवाली करता था। विवाद के चलते पत्नी रीता दो बच्चों के साथ मायके नबीपुर में रहती हैं।
कुछ दिन पूर्व वह गांव में बने घर में आया था। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। शनिवार को दुर्गंध आने पर मोहल्ले के लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो फंदे से उसका शव लटका दिखा।
विज्ञापन
इस पर पड़ोसियों ने मृतक के परिवारी रिंकू को जानकारी दी। रिंकू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस व फारेंसिक टीम ने शव फंदे से उतार कर साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया की घर में कोई नहीं रहता था। मनोज खेत में रखी झोपड़ी में रहता था।
शुक्रवार को पत्नी रीता गांव आई और घर में खिड़की से झांक कर वापस चली गई। चौकी प्रभारी काधी पंकज कुमार ने बताया की सूचना दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।